
रांची : रांची नगर निगम ने अटल स्मृति वेंडर्स मार्केट के वेंडरों के लिए प्रस्तावित री-लॉटरी की प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया है। इस संबंध में नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त द्वारा 17 जुलाई को आम सूचना जारी की गई है। जारी सूचना के अनुसार वेंडर्स मार्केट के उन वेंडरों के लिए री-लॉटरी की सूचना जारी की गई थी, जिनकी पूर्व से दुकान या वेंडिंग स्थल आवंटित है तथा जिनके स्थल रिक्त हैं। यह री-लॉटरी 18 जुलाई को होनी थी।
अपरिहार्य कारणों से अब 18 जुलाई को निर्धारित री-लॉटरी का आयोजन नहीं किया जाएगा। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि री-लॉटरी की नई तिथि और आगे की प्रक्रिया से संबंधित सूचना समाचार पत्रों एवं अन्य माध्यमों से अलग से जारी की जाएगी। नगर निगम ने संबंधित सभी वेंडरों से अपील की है कि वे आगामी सूचना का इंतजार करें।

