नयी दिल्ली: जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे तीन छात्र कार्यकर्ताओं की तबीयत शनिवार को बिगड़ गयी। आंदोलन के आयोजकों ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने अनशन के 21वें दिन तीनों कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन स्थल से हिरासत में लेने की कोशिश की।

इस आंदोलन में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के कामकाज को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है। जिसमें सोनम वांगचुक के साथ ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के कार्यकर्ता नेहा, आमीन और मनीष भी अनशन पर हैं।


