जमशेदपुर में फ्लाईओवर निर्माण के दौरान हादसा: गहरे गड्ढे में गिरने से मजदूर गंभीर रूप से घायल

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : शहर के एमजीएम थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर हादसे का शिकार हो गया। निर्माण स्थल के पास सड़क किनारे खोदे गए लगभग 4 से 5 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल मजदूर की पहचान आमिर, निवासी बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। हादसा डिमना चौक से बालीगुमा जाने वाली सड़क पर चल रहे फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान हुआ। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह गड्ढे में गिर गया, जिससे उसके सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों और साथ काम करने वाले मजदूरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और आमिर को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

आमिर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है। वह पिछले 5 से 6 महीनों से डिमना क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर फ्लाईओवर निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा है।
घटना के बाद आमिर ने कैमरे पर कुछ भी कहने से इनकार किया। फिलहाल उसका उपचार जारी है और डॉक्टर उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।