रांची में SIR-2026 अभियान को मिली रफ्तार, 91% से अधिक मतदाताओं तक पहुंचे एन्यूमरेशन फॉर्म

रांची में SIR-2026 अभियान के तहत 91.25 फीसदी मतदाताओं तक एन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचाए गए। 54.15 फीसदी फॉर्म डिजिटाइज हो चुके हैं, जबकि 20 जुलाई को विशेष शिविर आयोजित होगा।

Razi Ahmad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

SIR 2026; भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)-2026 के तहत रांची जिले में एन्यूमरेशन फॉर्म के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिला प्रशासन के अनुसार, 19 जुलाई शाम 6 बजे तक जिले के कुल 26,74,681 मतदाताओं में से 24,40,740 मतदाताओं (91.25%) तक एन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचाए जा चुके हैं। वहीं 14,48,314 फॉर्म (54.15%) का सफलतापूर्वक डिजिटाइजेशन भी पूरा हो गया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों (ERO), सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों (AERO) और बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को शत-प्रतिशत फॉर्म वितरण, समय पर संग्रहण और जल्द से जल्द डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने मतदाताओं से भी अपील की है कि फॉर्म भरकर जल्द अपने संबंधित BLO को जमा करें या ऑनलाइन माध्यम से सबमिट करें।

विधानसभावार प्रगति

जिला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में फॉर्म वितरण और डिजिटाइजेशन की स्थिति इस प्रकार है

* तमाड़: 99.75% फॉर्म वितरण, 67.66% डिजिटाइजेशन
* सिल्ली: 99.65% वितरण, 67.10% डिजिटाइजेशन
* खिजरी: 99.27% वितरण, 59.97% डिजिटाइजेशन
* रांची: 89.36% वितरण, 40.77% डिजिटाइजेशन
* हटिया: 79.40% वितरण, 42.08% डिजिटाइजेशन
* कांके: 86.77% वितरण, 50.79% डिजिटाइजेशन
* मांडर: 97.97% वितरण, 67.99% डिजिटाइजेशन

सत्यापन कार्य भी जारी

प्रशासन के मुताबिक अब तक 95.91 प्रतिशत एन्यूमरेशन फॉर्म का बीएलओ स्तर पर सत्यापन भी पूरा किया जा चुका है। घर-घर संपर्क अभियान, विशेष शिविर और लगातार निगरानी के जरिए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

20 जुलाई को लगेगा विशेष शिविर

रांची जिले के शहरी क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर 20 जुलाई को विशेष शिविर लगाया जाएगा। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संबंधित BLO बूथों पर मौजूद रहेंगे। इस दौरान मतदाता एन्यूमरेशन फॉर्म प्राप्त कर सकेंगे और भरे हुए फॉर्म जमा भी कर पाएंगे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी शहरी मतदाताओं से अपील की है कि वे इस विशेष शिविर का लाभ उठाएं और समय पर अपना एन्यूमरेशन फॉर्म जमा कर निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग करें।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।