जेपी नड्डा से मिले कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रंका

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रंका ने सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से उनके आवास पर दस मिनट तक बातचीत की। कॉकरोच जनता पार्टी ने इस मुलाकात की तस्वीर एक्स पर शेयर की है। इस बाबत उन्होंने बताया कि उन्होंने बातचीत के दौरान एक मांगपत्र जेपी नड्डा को सौंपा।

जेपी नड्डा ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर उचित फोरम पर चर्चा की जायेगी। प्रवक्ताओं ने कहा कि जब तक कॉकरोच जनता पार्टी की मांगें पूरी नहीं हो जाती, शांति पूर्ण प्रदर्शन चलता रहेगा। कॉकरोच जनता पार्टी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।