कीता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य को लेकर लिया जाएगा ब्लॉक, कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची रेल मंडल के अंतर्गत कीता सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य हेतु ब्लॉक लिया जाएगा। इस वजह से कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

ट्रेनों का आंशिक समापन/प्रारंभ

1. ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान हटिया बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस यात्रा प्रारम्भ 24/07/2026 का गोमो स्टेशन पर आंशिक समापन एवं आंशिक प्रारम्भ होगा। इन ट्रेनों का गोमो हटिया गोमो के बीच परिचालन रद्द रहेगा।

2. ट्रेन संख्या 18035 / 18036 खड़गपुर हटिया खड़गपुर एक्सप्रेस , यात्रा प्रारंभ दिनांक 24/07/2026 का आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन तथा आद्रा स्टेशन से आंशिक प्रारंभ होगा। इन ट्रेनों का आद्रा हटिया आद्रा के बीच परिचालन रद्द रहेगा।

3. ट्रेन संख्या 63598/63597 आसनसोल रांची आसनसोल मेमू पैसेंजर, यात्रा प्रारंभ दिनांक 24/07/2026 का मूरी स्टेशन पर आंशिक समापन / आंशिक प्रारंभ होगा। इन ट्रेनों का मुरी – रांची – मुरी के बीच परिचालन रद्द रहेगा।

ट्रेनें रद्द रहेंगी

1. ट्रेन संख्या 58663/58664 हटिया सांकी हटिया पैसेंजर, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 24/07/2026 को रद्द रहेंगी।

2. ट्रेन संख्या 58665/58666 हटिया सांकी हटिया पैसेंजर, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 24/07/2026 को रद्द रहेंगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।