सरकार के भरोसे के बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, NEET पेपर लीक पर मिला बड़ा आश्वासन

सरकार के आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक ने नीट पेपर लीक मामले पर अपना अनशन समाप्त कर दिया। परीक्षा सुधार, जवाबदेही और छात्रों के मुद्दों पर संसद में चर्चा होगी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

डेस्क: नीट पेपर लीक मामले को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने 26वें दिन अपना अनशन समाप्त कर दिया है। यह फैसला तब लिया गया जब केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने गुरुवार (23 जुलाई) देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनसे मुलाकात की। दोनों नेताओं ने सरकार की ओर से जरूरी कदम उठाने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद वांगचुक ने अपना अनशन खत्म करने का ऐलान किया।

शुक्रवार (24 जुलाई) को सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि सरकार और सभी राजनीतिक दलों के सांसदों से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने अपना अनशन समाप्त करने का फैसला किया है। सरकार ने भरोसा दिया है कि देश की परीक्षा व्यवस्था में जवाबदेही और जरूरी सुधारों के मुद्दे पर संसद में चर्चा कराई जाएगी।

इसके साथ ही, कथित नीट पेपर लीक मामले के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को उचित मुआवजा देने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों व युवाओं के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं करने का भी आश्वासन दिया गया है। वांगचुक ने कहा कि उनका अनशन भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन परीक्षा व्यवस्था में जवाबदेही और सुधार की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।