पलामू के पीढ़े गांव में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दो युवकों की गई जान

पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र में बाइक और हाईवा की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू: झारखंड के पलामू जिले में शुक्रवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के पीढ़े गांव के पास हुई, जहां एक बाइक और हाईवा की आमने-सामने टक्कर हो गई।

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर हूटार से अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे हाईवा से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो निवासी रविंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल मनदीप कुमार और अरुण सिंह को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (MMCH) पहुंचाया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मनदीप कुमार को भी मृत घोषित कर दिया। जबकि अरुण सिंह का इलाज अस्पताल में जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ओमप्रकाश शाह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

इस हादसे के बाद मृतकों के गांवों में शोक की लहर है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण अस्पताल व घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।