
महुआडांड़ : महुआडांड़ रविवार की सुबह महुआडांड़ राष्ट्रवाद” के रंग में रंग गया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रेरणादायक कार्यक्रम मन की बात को लेकर बीजेपी महुआडांड़ मंडल ने पूरे प्रखंड में ऐतिहासिक सामूहिक श्रवण का आयोजन किया।मंडल अध्यक्ष अमित जायसवाल और प्रशांत सिंह के नेतृत्व में प्रखंड के हर बूथ, हर पंचायत में उत्साह और उमंग का माहौल रहा।
जन-जन तक पहुंचा मोदी जी का संदेश
26 जुलाई 2026, सुबह 11 बजेनिर्धारित समय पर मंडल कार्यालयमहुआडांड़,चंपा,सोहर,नेतरहाट,हामी,ओरसा केराखाड़, ओरसा, जामडीह, सोहर सहित सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण एक साथ जुटे। मोबाइल, रेडियो और टीवी के माध्यम से PM मोदी के विचार सुने गए।PM मोदी ने अपने संबोधन में एक भारत-श्रेष्ठ भारत”, जल संरक्षण, स्वच्छता और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान किया। ग्रामीणों ने ताली बजाकर और नारों से समर्थन जताया।कार्यक्रम में महिलाएं, युवा और बुजुर्गबड़ी संख्या में शामिल हुए। कई ग्रामीणों ने कहा पहली बार लगा कि प्रधानमंत्री सीधे हमसे बात कर रहे हैं।
-हित की प्रेरणा मिली
कार्यक्रम के बाद लोगों ने PM के संदेशों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। युवाओं ने स्टार्टअप और स्किल इंडिया पर, महिलाओं ने स्वच्छता और पोषण पर और किसानों ने प्राकृतिक खेती पर बात की।
क्या कहते है मंडल अध्यक्ष
मंडल अध्यक्ष अमित जायसवाल ने कहा: आज महुआडांड़ ने साबित कर दिया कि यहां की जनता PM मोदी के साथ है। ‘मन की बात’ हमें जोड़ती है, प्रेरित करती है और विकसित भारत का रास्ता दिखाती है। हम हर महीने इसे और बड़े स्तर पर मनाएंगे।
मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह ने कहा: इतनी बड़ी संख्या में ग्रामीणों के आने से हम अभिभूत हैं। यह आयोजन कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का प्रतीक है। सभी बूथ अध्यक्षों और ग्रामीण भाइयों-बहनों का दिल से आभार।
डिजिटल महुआडांड़
कार्यक्रम की झलकियां फोटो और वीडियो के रूप में सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की गईं। भाजपा ने इसे डिजिटल महुआडांड़ की दिशा में बड़ा कदम बताया।

