पहाड़ी मंदिर में जलाभिषेक के लिए कांवरियों को मिलेगा सुल्तानगंज का गंगाजल

सावन में पहाड़ी मंदिर आने वाले कांवरियों को इस बार सुल्तानगंज का पवित्र गंगाजल मुफ्त मिलेगा। सेवा शिविर में शुद्ध जल और स्नान की विशेष व्यवस्था की गई है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: सावन के महीने में पहाड़ी मंदिर (पहाड़ी बाबा) में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। इस बार कांवरियों को पूजा-अर्चना के लिए सुल्तानगंज का पवित्र गंगाजल मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा। यह पहल नामकुम रेलवे क्रॉसिंग के पास स्वर्णरेखा नदी तट पर सेवा शिविर लगाने वाली संस्था स्टेन रोज क्लब बोल बम समिति द्वारा की गई है। अक्सर स्वर्णरेखा नदी में नाले के बदबूदार और दूषित पानी की वजह से श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था और पिछले कुछ सालों से यहां आने वाले कांवरियों की संख्या भी घटने लगी थी। इस समस्या को देखते हुए समिति ने भक्तों को शुद्ध जल उपलब्ध कराने का फैसला लिया है।
समिति ने गंगाजल लाने के लिए मंगलवार को 14 हजार लीटर क्षमता का टैंकर सुल्तानगंज के लिए रवाना किया है, जिसे रांची की मेयर रोशनी खलखो और वार्ड पार्षद पवन तिर्की ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके अलावा नदी तट पर 4-4 हजार लीटर के चार अन्य टैंकर भी खड़े किए जाएंगे। इससे न केवल जलाभिषेक के लिए गंगाजल मिलेगा, बल्कि सावन के प्रत्येक रविवार की रात भक्तों के लिए शुद्ध जल से स्नान करने की व्यवस्था भी रहेगी।

Share This Article