नॉन इंटरलॉकिंग के कारण कई ट्रेनें प्रभावित, देखें शेड्यूल

चक्रधरपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 24 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि तपस्विनी एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत बंडामुंडा (A केबिन) राउरकेला रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इसका शेड्यूल रेलवे ने जारी कर दिया है।

ट्रेनें रद्द

1. ट्रेन संख्या 58659 हटिया-राउरकेला पैसेंजर, यात्रा प्रारंभ दिनांक 24/09/2026 से 02/10/2026 तक रद्द रहेगी।

2. ट्रेन संख्या 58660 राउरकेला – हटिया पैसेंजर, यात्रा प्रारंभ दिनांक 25/09/2026 से 03/10/2026 तक रद्द रहेगी।

3. ट्रेन संख्या 18309 सम्बलपुर – जम्मू तवी एक्सप्रेस (वाया – रांची) का यात्रा प्रारंभ दिनांक 22/09/2026, 24/09/2026 एवं 26/09/2026 को रद्द रहेगी।

4. ट्रेन संख्या 18310 जम्मू तवी सम्बलपुर एक्सप्रेस (वाया रांची) का यात्रा प्रारंभ दिनांक 25/09/2026, 27/09/2026 एवं 29/09/2026 को रद्द रहेगी।

5.ट्रेन संख्या 18175 हटिया झारसुगुड़ा मेमू एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 25/09/2026 से 02/10/2026 तक रद्द रहेगी।

6. ट्रेन संख्या 18176 झारसुगुड़ा हटिया मेमू एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 26/09/2026 से 03/10/2026 तक रद्द रहेगी।

7. ट्रेन संख्या 18601/18602 टाटानगर हटिया -टाटानगर एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 25/09/2026 से 02/10/2026 तक रद्द रहेगी।

8. ट्रेन संख्या 18105 राउरकेला जयनगर एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 26/09/2026 एवं 29/09/2026 को रद्द रहेगी।

9. ट्रेन संख्या 18106 जयनगर – राउरकेला एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 27/09/2026 एवं 30/09/2026 को रद्द रहेगी।

10.ट्रेन संख्या 18641 हटिया दुर्ग एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 01/10/2026 को रद्द रहेगी।

11.ट्रेन संख्या 18642 दुर्ग हटिया एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 02/10/2026 को रद्द रहेगी।

12. ट्रेन संख्या 15028/15027 गोरखपुर सम्बलपुर गोरखपुर एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 01/10/2026 को रद्द रहेगी।

13. ट्रेन संख्या 18452/18451 पुरी हटिया पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 02/10/2026 को रद्द रहेगी।

ट्रेन के प्रस्थान समय में परिवर्तन

1. ट्रेन संख्या 18451 हटिया पूरी तपस्विनी एक्सप्रेस, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 25/09/2026 से 01/10/2026 तक अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 01 घंटा विलंब से हटिया से प्रस्थान करेगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।