नाबालिग से बदसलूकी के बाद खूनी हमला, पलामू पुलिस ने 9 आरोपियों को दबोचा

पलामू के चैनपुर में नाबालिग से छेड़छाड़ का विरोध करने पर हुए हमले और मामा की हत्या मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu News : पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग से कथित छेड़छाड़ का विरोध करने पर हुए जानलेवा हमले और एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई गोली समेत अन्य साक्ष्य भी बरामद किए हैं।

यह मामला चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव का है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग ने अपने परिजनों को बताया था कि कुछ लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और अभद्र टिप्पणी की। जब परिवार ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता के परिवार पर हमला कर दिया।

हमले में नाबालिग की मां और पिता घायल हो गए, जबकि उसके मामा पर चाकू से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल मामा की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि इस मामले में कुल 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अब तक 9 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इमरान मियां, सरातुल मियां, शाहबाज मियां, तबरेज आलम, इजराफिल मियां, सोनू मियां, गोकुल मियां, शेर मियां और पालू मियां के रूप में हुई है।

पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले की जांच जारी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।