बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: 15वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर 8202 वोट से आगे

बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव मतगणना में प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं। बीजेपी के नीरज कुमार दूसरे और आरजेडी की रेखा कुमारी तीसरे स्थान पर हैं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं। इस सीट पर भाजपा के नीरज कुमार दूसरे नंबर पर हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक़ बांकीपुर सीट पर कुल 31 राउंड की काउंटिंग होनी है। 15वें राउंड की गिनती के बाद भी प्रशांत किशोर लगातार अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। प्रशांत किशोर 8202 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां आरजेडी की रेखा कुमारी तीसरे नंबर पर हैं। बांकीपुर सीट पटना के शहरी इलाक़े में मौजूद है और इसे बीजेपी का मज़बूत गढ़ माना जाता है। इस सीट से बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन विधायक थे। वहीं मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी के आशुतोष तिवारी पीछे चल रहे हैं, जबकि गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी के ही सतेंद्रभाई पटेल आगे चल रहे हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।