
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पटना के दानापुर स्थित नासरीगंज घाट से पानापुर घाट के बीच निःशुल्क स्टीमर (फेरी) परिचालन सेवा को हरी झंडी दिखाकर सेवा का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर सम्राट ने कहा कि यह सेवा न केवल आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति प्रदान करेगी। इस निःशुल्क फेरी सेवा से दानापुर दियारा क्षेत्र की 6 ग्राम पंचायतों की 66 हजार से अधिक आबादी को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सेवा किसानों, सब्जी, फल एवं दुग्ध उत्पादकों-विक्रेताओं के साथ-साथ विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य उपकेंद्रों तथा पंचायत कार्यालयों से जुड़े कर्मियों के लिए भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

