
Mahuadanr News : महुआडांड़ लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर महुआडांड़ प्रखण्ड कार्यालय में बुधवार को 3 दिवसीय विशेष प्रमाण-पत्र शिविर शुरू किया गया।
अंचल अधिकारी संतोष बैठा की देखरेख में लगाए गए इस शिविर में जाति, आय, स्थानीय निवासी और EWS प्रमाण-पत्र बनाए जा रहे हैं। शिविर 5 से 7 अगस्त 2026 तक चलेगा।पहले ही दिन सुबह से ग्रामीणों की लंबी कतारें लग गईं। लोग आधार कार्ड, फोटो और राशन कार्ड लेकर पहुंचे। शिविर स्थल पर ही प्रमाण-पत्र निर्गत किए जा रहे हैं।
इस दौरान सीआई महुआडांड़, अंचल कर्मी, वीएलई महुआडांड़ पवन कुमार, वीएलई चैनपुर शंकर यादव और चंपा पंचायत की मुखिया सुषमा कुजूर,राम जायसवाल सहित दर्जनों ग्रामीण रहे मौजूद मौके पर मौजूद प्रसाशनिक अधिकारियो ने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति प्रमाण-पत्र के अभाव में सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने सभी ग्रामीणों से शिविर में आकर लाभ लेने की अपील की।

