राहुल गांधी ने आंदोलनरत छात्रों से की फोन पर बात, JPSC अभ्यर्थियों की मांगों का जताया समर्थन

राहुल गांधी ने रांची में आंदोलनरत JPSC अभ्यर्थियों से फोन पर बातचीत कर उनकी मांगों का समर्थन किया। छात्रों से मांग-पत्र मंगवाकर पूरे मामले का अध्ययन करने का भरोसा दिया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर मोरहाबादी में आंदोलन कर रहे छात्रों से कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने छात्रों की बात गंभीरता से सुनी और उनकी मांगों का समर्थन करने की बात कही।

राहुल गांधी की बातचीत छात्र नेता रवीन्द्र पासवान से हुई। करीब पांच मिनट चली इस बातचीत में रवीन्द्र पासवान ने आंदोलन की पृष्ठभूमि और छात्रों की प्रमुख मांगों से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया को लेकर छात्रों की चिंताओं और निष्पक्ष जांच की मांग भी रखी।

बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने छात्रों की मांगों को गंभीरता से लेने का भरोसा दिया। उन्होंने छात्र नेताओं से अपना मांग-पत्र व्हाट्सएप के माध्यम से भेजने को भी कहा, ताकि पूरे मामले का विस्तार से अध्ययन किया जा सके।

मोरहाबादी में जेपीएससी अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है। छात्र परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और अपनी मांगों पर उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।