अमित शाह ने संसद में गतिरोध के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की

संसद में विपक्ष के हंगामे के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की, जबकि छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और राम मंदिर मुद्दे पर गतिरोध जारी रहा।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई और राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दों पर सरकार और विपक्ष के बीच संसद में गतिरोध की स्थिति बनी हुई है। विपक्ष 20 जुलाई को संसद तक मार्च कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किये जाने के मामले में शाह से जवाब की मांग करते हुए लोकसभा की कार्यवाही में व्यवधान डाल रहा है। शाह ने बिरला के दफ्तर में करीब एक घंटा बिताया। इसके अलावा, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संसद भवन स्थित शाह के दफ्तर में उनसे मुलाकात की।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने आज लोकसभा में कहा, ‘‘गृह मंत्री अमित शाह सुबह-सुबह संसद में आते हैं और देर रात को ही वापस जाते हैं। वह दिनभर संसद में ही रहते हैं।’’ रीजीजू ने यह भी कहा कि नियम कहता है कि जो विधेयक होता है, उससे संबंधित मंत्री को सदन में आना होता है। उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा, ‘‘आप यहां निर्देश नहीं दे सकते कि कौन से मंत्री आएंगे और किसको जवाब देना है। वह सरकार और आसन द्वारा तय किया जाता है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।