मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ निर्माण कार्य को समय सीमा पर पूरा करें अधिकारी : सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ निर्माण कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में परियोजना पूरी करने और जनसुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की।

इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को परियोजना को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने तथा आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

सम्राट चौधरी ने कहा कि यह परियोजना पटना की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।