
महुआडांड ; महुआडांड अपनी मांगों को लेकर 11 अगस्त 2026 को होने वाले विधान सभा घेराव में महुआडांड़ प्रखंड के सहायक अध्यापक पूरी ताकत के साथ शामिल होंगे। प्रखंड अध्यक्ष सुभाष कुमार और प्रखंड सचिव निर्मल उरांव ने बताया कि इस बार शिक्षक पीछे हटने वाले नहीं हैं।
इस बार अपना हक और अधिकार लेकर ही रहेंगेघेराव में जाने वाले शिक्षकों में सरस्वती कुमारी, रेणुका कुजूर, सुखन नगेसिया, सकलदीप नगेसिया, विजय तिर्की सहित प्रखंड के सभी सहायक अध्यापक शामिल रहेंगे। जब तक सरकार हमारी समस्याओं का समाधान नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। महुआडांड़ से बड़ी संख्या में शिक्षक रांची कूच करेंगे।

