
रांची : झारखंड सरकार ने कथित पेपर लीक के मामले में नौकरी के अभ्यर्थियों के देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व वाले गुट के साथ शनिवार को बातचीत की, लेकिन गतिरोध खत्म नहीं हो सका क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने तय किया कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
यह राज्य सरकार और प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों के बीच बातचीत का दूसरा दौर था। इससे पहले शुक्रवार रात को जेपीएससी/जेएसएससी (झारखंड लोक सेवा आयोग-झारखंड कर्मचारी चयन आयोग) रिफॉर्म मंच के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सरकार ने वार्ता की थी।

