पंजाब विश्वविद्यालय की विरासत फर्नीचर वस्तुओं की नीलामी रोकने, जांच का आग्रह

पंजाब विश्वविद्यालय की दो विरासत फर्नीचर वस्तुओं की शिकागो में प्रस्तावित नीलामी को रोकने की मांग उठी है। अधिवक्ता अजय जग्गा ने उपराष्ट्रपति से हस्तक्षेप और जांच का आग्रह किया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़: चंडीगढ़ स्थित ‘हेरिटेज आइटम्स प्रोटेक्शन सेल’ के सदस्य एक अधिवक्ता ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति और पंजाब विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सी पी राधाकृष्णन से 13 अगस्त को शिकागो में पंजाब विश्वविद्यालय की दो विरासत फर्नीचर वस्तुओं की प्रस्तावित नीलामी में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया।

उपराष्ट्रपति को दिए गए एक अभ्यावेदन में अधिवक्ता अजय जग्गा ने दावा किया कि पंजाब विश्वविद्यालय से संबंधित दो वस्तुओं को शिकागो की एक नीलामी संस्था ने बिक्री के लिए सूचीबद्ध किया है। उन्होंने नीलामी पर तत्काल रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।