पश्चिम बंगाल सरकार असम को बाढ़ से राहत के लिए 10 करोड़ रुपये की सहायता राशि देगी

असम में भयावह बाढ़ के बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने राहत के लिए 10 करोड़ रुपये की सहायता देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने असम के साथ विशेष संबंध बताया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने असम में बाढ़ की स्थिति को ‘‘भयावह’’ बताते हुए इस संकट से निपटने में मदद के लिए पड़ोसी राज्य को 10 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने की बुधवार को घोषणा की।

शुभेंदु ने कहा कि असम में बाढ़ से 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। असम के साथ पश्चिम बंगाल का एक ‘‘विशेष आध्यात्मिक संबंध’’ है।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को विधानसभा में कहा, ‘‘पड़ोसी राज्य असम में स्थिति भयावह है। असम के साथ हमारा एक विशेष आध्यात्मिक संबंध है। मणिपुर और छत्तीसगढ़ जैसे कई राज्यों ने असम को सहायता देने की घोषणा की है। हम भी मुख्यमंत्री राहत कोष से असम को 10 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे।’’

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।