धनबाद: धनबाद नगर निगम (DMC) ने शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को गति देने के लिए 55 योजनाओं के लिए ई-टेंडर जारी किया है। इन योजनाओं में नाली निर्माण, कलवर्ट निर्माण, शेड निर्माण तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे शहर के कई क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा।

इसमें वार्ड संख्या 14 के मारुफजुंज, गुलज़ार बाग और मिल्लत कालोनी जैसे इलाकों में लगभग 50 लाख की नाली निर्माण होना शामिल है,
वहीं वार्ड 18 के शमशेर नगर और पांडरपाला में एक करोड़ से अधिक का ड्रेन निर्माण। और वार्ड 19 में लगभग 40 हजार का नाली निर्माण होना है,
इसी तरह नगर निगम द्वारा जारी टेंडर के अनुसार वार्ड संख्या 1 से लेकर विभिन्न वार्डों में आरसीसी नाली, ड्रेनेज और अन्य निर्माण कार्य कराए जाएंगे। कुछ योजनाओं की लागत लाखों रुपये से लेकर 50 लाख रुपये से अधिक तक निर्धारित की गई है। अधिकतर कार्यों को 90 से 150 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
नगर निगम ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और इच्छुक संवेदक झारखंड सरकार की ई-टेंडर वेबसाइट www.jharktenders.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। टेंडर प्रकाशित होने की तिथि 19 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 8 सितंबर 2026 दोपहर 3 बजे तक है, जबकि निविदा 9 सितंबर 2026 को ऑनलाइन खोली जाएगी।


