महुआडांड़ बस स्टैंड जर्जर यात्री शेड की मरमत और रंग रोगन की मांग: यात्री

महुआडांड़ बस स्टैंड का यात्री शेड वर्षों से मरम्मत के अभाव में जर्जर हो गया है। यात्रियों ने छत की मरम्मत, रंग-रोगन, सफाई, पेयजल और रोशनी की मांग की।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mahuadanr News : महुआडांड़ बस स्टैंड में बने यात्री शेड बने कई साल हो गए। कभी यात्रियों को धूप-बारिश से बचाने के लिए बनाया गया यह शेड अब खुद ही जर्जर होकर लोगों के लिए खतरा बन गया है।

वर्षों से मरम्मत न होने के कारण शेड की दीवारों से प्लास्टर झड़ चुका है, छत जगह-जगह से टूट गई है और उस पर काई व झाड़ियाँ उग आई हैं।

बरसात में छत से पानी टपकता है और तेज हवा में छत गिरने का डर हर पल सताता है। महुआडांड़ प्रखंड के विभिन्न गांवों से रोजाना सैकड़ों यात्री, स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग इसी शेड में घंटों बस का इंतजार करते हैं। लेकिन यहां बैठने के लिए बेंच नहीं,। यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि शेड का शीघ्र नवीनीकरण कराया जाए।

छत की मरम्मत, रंग-रोगन, साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सम्मानजनक सुविधा मिल सके।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।