
नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को बेचैनी महसूस होने के बाद एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया। अस्पताल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।नड्डा को बृहस्पतिवार को एम्स में भर्ती कराया गया और उनकी कोरोनरी एंजियोग्राफी की गई। अस्पताल ने बताया कि उनकी हालत अभी स्थिर है और उन्हें निगरानी के लिए हृदय रोग विभाग में भर्ती किया गया है। नड्डा की तबीयत को लेकर उनके समर्थकों और राजनीतिक गलियारों ने चिंता जतायी जा रही है। वहीं, एम्स ने कहा है कि उनकी स्वास्थ्य की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अस्पताल के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग में निगरानी के लिए भर्ती रखा गया है।




