जेएनयू की कुलपति ने भर्ती में अनियमितताओं के आरोपों को खारिज किया, ‘दुष्प्रचार’ बताया

जेएनयू की कुलपति शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित ने शिक्षकों की भर्ती और पदोन्नति में अनियमितताओं के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने इसे दुष्प्रचार बताते हुए पारदर्शी भर्तियों का दावा किया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की कुलपति शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित ने विश्वविद्यालय में शिक्षकों की भर्ती और पदोन्नति में अनियमितताओं को लेकर जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) और जेएनयू शिक्षक संघ (जेएनयूटीए) द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें ‘दुष्प्रचार’ करार दिया। कुलपति ने कहा कि उनके साढ़े चार साल के कार्यकाल में एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए सबसे पारदर्शी और रिकॉर्ड भर्तियां हुई हैं, और उनके खिलाफ बिना किसी सबूत के दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाया जा रहा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।