भाजपा की नयी टीम का एलान, डॉ प्रदीप वर्मा बने राष्ट्रीय मंत्री

भाजपा की नई टीम में झारखंड से राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया। स्मृति ईरानी महासचिव, वसुंधरा राजे और राम माधव उपाध्यक्ष बने हैं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : बीजेपी ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में झारखंड से डॉ प्रदीप वर्मा को जगह मिली है। उन्हें राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। डॉ प्रदीप वर्मा झारखंड से राज्यसभा सांसद हैं। टीम में स्मृति ईरानी को पार्टी का महासचिव बनाया गया है, जबकि वसुंधरा राजे और राम माधव को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नितिन नवीन की नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। उनमें वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा दर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो. एम. नागराज, प्रो. तारिक मंसूर, डॉ. मधुचंद्र कर के नाम शामिल हैं। बीएल संतोष राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बनाए गए हैं। वहीं राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) में शिवप्रकाश और सौदान सिंह को जगह दी गई है. विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी, संजय भाटिया राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।