स्वतंत्रता दिवस पर संजय सर्राफ ने किया रक्तदान, कहा-रक्तदान से बढ़कर कोई जीवनदान नहीं

स्वतंत्रता दिवस पर रांची में संजय सर्राफ ने मेगा रक्तदान शिविर में रक्तदान किया। उन्होंने अब तक 40 बार रक्तदान किया है और युवाओं से नियमित रक्तदान की अपील की।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाराजा अग्रसेन भवन,रांची में अग्रवाल सभा एवं अग्रवाल युवा सभा द्वारा आयोजित मेगा रक्तदान शिविर में सामाजिक कार्यकर्ता एवं झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने रक्तदान कर समाजसेवा और मानवता का प्रेरक संदेश दिया।

उन्होंने स्वयं रक्तदान करने के साथ उपस्थित लोगों से भी अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की। इस अवसर पर संजय सर्राफ ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवन देने का पुण्य कार्य है।

दुर्घटना, गंभीर बीमारी, प्रसव अथवा विभिन्न चिकित्सकीय परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता पड़ने पर रक्तदाता का योगदान किसी के लिए जीवन की नई आशा बन सकता है।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं सक्षम लोगों को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, ताकि अस्पतालों और ब्लड बैंकों में जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध रह सके। संजय सर्राफ ने बताया कि वे अब तक 40 बार रक्तदान कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि नियमित रक्तदान से उन्हें आत्मिक संतोष मिलता है और यह भावना और अधिक लोगों को प्रेरित करती है कि वे भी मानव सेवा के इस अभियान से जुड़ें। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रप्रेम, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर है।

ऐसे अवसर पर रक्तदान कर किसी अनजान व्यक्ति के जीवन की रक्षा करना सच्चे अर्थों में मानवता और राष्ट्रसेवा है। उन्होंने अग्रवाल सभा के इस मेगा रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया और समाज के युवाओं से विशेष रूप से रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।