उपराष्ट्रपति बुधवार एवं बृहस्पतिवार को उत्तराखंड की यात्रा करेंगे

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन बुधवार और बृहस्पतिवार को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। देहरादून में वे आईएएस और आईएफएस के परिवीक्षाधीन अधिकारियों से संवाद कर उन्हें संबोधित करेंगे।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन बुधवार और बृहस्पतिवार को उत्तराखंड का दौरा करेंगे, जहां वह भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों को संबोधित करेंगे।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, बुधवार को उपराष्ट्रपति देहरादून में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) का दौरा करेंगे, जहां वह 2025-27 बैच के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों को संबोधित करेंगे और उनसे बातचीत करेंगे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।