केंद्र ने दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा : यूजीसी-नेट में तीन विषयों की परीक्षा दोबारा कराई जाएगी

यूजीसी-नेट जून 2026 में प्रश्नपत्रों की त्रुटियों के चलते समाजशास्त्र समेत तीन विषयों की परीक्षा दोबारा होगी, केंद्र ने दिल्ली उच्च न्यायालय को इसकी जानकारी दी।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: केंद्र सरकार ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि प्रश्नपत्रों में कुछ त्रुटियों की शिकायतों के बाद यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा के समाजशास्त्र समेत तीन विषयों की परीक्षा फिर से कराई जाएगी।

केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल (एसजी) तुषार मेहता की दलीलों पर गौर करते हुए न्यायमूर्ति जस्मीत सिंह ने एक अभ्यर्थी की याचिका का निपटारा कर दिया। इस याचिका में प्रश्नपत्र लीक के आरोपों को लेकर स्वतंत्र जांच और दोबारा परीक्षा कराए जाने तक परिणाम घोषित करने पर रोक लगाने का अनुरोध किया था।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।