महाराष्ट्र में 13 वर्षीय लड़के को बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराया गया

महाराष्ट्र के जालना में 13 वर्षीय बच्चे को कथित बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराया गया। पिता के 40 हजार रुपये अग्रिम लेने के बाद बच्चे से खेत में काम कराया जा रहा था।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जालना: महाराष्ट्र के जालना जिले में एक खेत से 13 वर्षीय एक लड़के को कथित बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और बाल हेल्पलाइन 1098 से मिली सूचना के आधार पर बुधवार को भोकरदन तहसील के चिंचोली गांव में छापा मारा गया। अधिकारियों के अनुसार, लड़के ने उन्हें को बताया कि वह करीब डेढ़ साल से खेत में काम कर रहा था। वह खेती से जुड़े कार्य करने के अलावा बकरियां चराने, मवेशियों को चारा-पानी देने और गोबर साफ करने का काम करता था।

उन्होंने बताया कि लड़के के पिता ने खेत के मालिक से 40,000 रुपये अग्रिम लिए थे और इसी रकम के बदले पीड़ित बच्चे को कथित तौर पर खेत में काम करने के लिए मजबूर किया गया। अधिकारियों ने बताया कि लड़के का पिता हत्या के एक मामले में जेल में है और खेत मालिक ने कथित तौर पर रकम चुकाए जाने तक उसे छोड़ने से इनकार कर दिया था। अधिकारियों ने बताया कि लड़के को सरकारी आश्रय गृह भेज दिया गया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।