भारत के दूसरे दिन लंच तक पहली पारी में छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक भारत ने छह विकेट पर 419 रन बनाए, ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल ने सातवें विकेट के लिए 112 रन जोड़े

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलंबो: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन सोमवार को यहां लंच तक छह विकेट पर 419 रन बनाए। भारत ने सुबह पांच विकेट पर 300 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई तथा पहले सत्र में 119 रन जोड़े। इस बीच भारतीय टीम ने अपना पहला टेस्ट खेल रहे सारांश जैन (06) का विकेट गंवाया। लंच के समय ऋषभ पंत 63 और ध्रुव जुरेल 59 रन पर खेल रहे थे। यह दोनों अभी तक सातवें विकेट के लिए 112 रन जोड़ चुके हैं। पंत रविवार को मैच के पहले दिन हाथ में चोट लगने के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। उन्होंने तीन रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।