रक्षाबंधन में महज 3 दिन बाकी, देश के किसी भी कोने में भेजें राखी का प्यार

रक्षाबंधन से पहले महुआडांड़ डाकघर में ₹10 का वाटरप्रूफ लिफाफा उपलब्ध, देशभर में राखी और शुभकामना संदेश सुरक्षित भेजने की सुविधा से दूरियां होंगी कम।

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

महुआडांड़ डाकघर में मात्र ₹10 में वाटरप्रूफ लिफाफा उपलब्ध, दूर बैठे अपनों तक पहुंचेगा राखी का स्नेह

महुआडांड़ भाई-बहन के अटूट प्रेम और पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन आने में महज तीन दिन शेष रह गए हैं। त्योहार को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। बाजारों में राखियों और उपहारों की खरीदारी तेज हो गई है। वहीं, जो भाई-बहन एक-दूसरे से दूर हैं, उनके लिए महुआडांड़ पोस्ट ऑफिस में खास सुविधा उपलब्ध हैडाकघर में मात्र 10 रुपये में वाटरप्रूफ इंडिया पोस्ट लिफाफा उपलब्ध कराया गया है। इसके माध्यम से बहनें अपनी राखी, शुभकामना संदेश और प्रेम से भरी भावनाएं देश के किसी भी कोने में रहने वाले अपने भाई तक सुरक्षित तरीके से भेज सकती हैं। इसी तरह भाई भी अपनी बहनों तक रक्षाबंधन का शुभाशीष और प्यार पहुंचा सकते हैं।

दूरी चाहे हजारों किलोमीटर की हो, राखी पहुंचेगी अपनों तक

रक्षाबंधन सिर्फ कलाई पर राखी बांधने का त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और भावनाओं की मजबूत डोर का प्रतीक है। नौकरी, पढ़ाई, व्यवसाय या अन्य कारणों से कई भाई-बहन अपने घर से दूर रहते हैं। ऐसे में इंडिया पोस्ट उनके लिए रिश्तों की डोर को जोड़े रखने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है।वाटरप्रूफ लिफाफे की सुविधा से राखी और शुभकामना संदेश को सुरक्षित तरीके से भेजने में सहूलियत होगी। मात्र ₹10 की कीमत में उपलब्ध यह सुविधा लोगों के लिए किफायती और उपयोगी है।

महुआडांड़ पोस्ट ऑफिस में उपलब्ध सुविधा

महुआडांड़ डाकघर में वाटरप्रूफ इंडिया पोस्ट लिफाफा उपलब्ध है रक्षाबंधन में केवल तीन दिन बाकी होने के कारण लोगों से समय रहते राखी भेजने की अपील की जा रही है, ताकि त्योहार के अवसर पर उनका प्यार और शुभाशीष समय पर अपनों तक पहुंच सके।

फास्ट सर्विस, अपनों के साथ बंधन भाई-बहनों का” संदेश के साथ डाक सेवा इस रक्षाबंधन पर दूरियों को कम करने और रिश्तों को भावनाओं से जोड़ने का काम कर रही है।

देश के किसी भी कोने में हो आपका भाई या बहन—राखी के साथ पहुंचाएं अपना प्यार, स्नेह और शुभाशीष।

Share This Article