सदर अस्पताल में अब एक मरीज के साथ रह सकेगा सिर्फ एक अटेंडेंट, जानें सिविल सर्जन ने क्यों दिया ये आदेश

रांची सदर अस्पताल में अब मरीज के साथ सिर्फ एक अटेंडेंट, भीड़ और प्रदर्शन पर सख्ती

Neeral Prakash
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में परीक्षा संबंधी अनियमितताओं के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान सदर अस्पताल रांची में अव्यवस्था के बाद स्वास्थ्य विभाग सख्त हो गया है। हाल ही में आंदोलनकारियों के भर्ती होने के बाद अस्पताल परिसर में समर्थकों और पुलिस बल की भारी भीड़ जुट गई थी, जिससे आम मरीजों की आवाजाही, चिकित्सीय कार्य और आपातकालीन सेवाओं में बाधा उत्पन्न हुई थी। इस घटनाक्रम को लेकर सोशल एक्टिविस्ट ज्योति शर्मा ने ई-मेल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद सिविल सर्जन ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। नए आदेश के तहत अब भर्ती मरीज के साथ केवल एक ही अटेंडेंट को रहने की अनुमति होगी, जबकि अतिरिक्त अटेंडेंट के लिए संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की सहमति अनिवार्य होगी। वहीं परिजनों और समर्थकों को केवल निर्धारित विज़िटिंग ऑवर्स में विज़िटिंग एरिया में मिलने की छूट दी जाएगी।

इसका करना होगा पालन

प्रत्येक भर्ती मरीज के साथ सामान्यतः केवल 1 अटेंडेंट को रहने की अनुमति होगी। विशेष चिकित्सकीय आवश्यकता होने पर संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की अनुमति से अतिरिक्त अटेंडेंट की अनुमति दी जा सकेगी।

अन्य परिजन/मित्र/समर्थक मरीज से मिलने हेतु निर्धारित Visitor/Waiting Area में ही रहेंगे। अस्पताल द्वारा निर्धारित Visiting Hours का अनिवार्य रूप से पालन किया जाएगा एवं अस्पताल प्रबंधन द्वारा अस्पताल में Visiting Hours को प्रदर्शित करेंगे।

ICU, HDU, Emergency, OT, Labour Room, SNCU/NICU, Procedure Room, Nursing Station एवं अन्य Restricted Clinical Areas में अनधिकृत प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

किसी भर्ती मरीज से मिलने अथवा उसके समर्थन में आने वाले व्यक्तियों की बड़ी संख्या को Clinical Area, Ward, Corridor अथवा उपचार स्थल पर एकत्रित होने की अनुमति नहीं होगी।

अस्पताल के Emergency Passage, Ambulance Route, Entry/Exit Gate, Staircase एवं अन्य आवश्यक आवागमन मार्ग सदैव पूर्णतः खाली एवं unobstructed रखे जाएँगे।

अस्पताल परिसर के Clinical/Patient Care Area में धरना, प्रदर्शन, नारेबाजी, जुलूस अथवा अनधिकृत Gathering की अनुमति नहीं होगी, यदि उससे मरीजों की चिकित्सा, सुरक्षा अथवा अस्पताल की कार्यप्रणाली प्रभावित होती है।

मरीज अथवा उनके परिजन अपनी शिकायत/मांग को अस्पताल की निर्धारित Grievance Redressal Mechanism के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे। शिकायत अथवा विरोध के नाम पर Clinical Area में भीड़ या चिकित्सा कार्य में व्यवधान स्वीकार्य नहीं होगा।

बिना सक्षम अनुमति के Clinical Areas में Photography, Videography अथवा Live Streaming नहीं की जाएगी, विशेषकर ऐसी स्थिति में जिससे किसी मरीज की privacy, dignity एवं confidentiality प्रभावित हो।

सभी अस्पतालों में Entry/Exit एवं Security व्यवस्था प्रभावी रखी जाए। Security Personnel को अटेंडेंट/Visitor Entry एवं Restricted Area के संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए जाएं तथा वे इन निर्देशों का निष्पक्ष रूप से पालन सुनिश्चित करें।

किसी विशेष परिस्थिति में यदि किसी मरीज के साथ बड़ी संख्या में व्यक्ति उपस्थित हों, तो अस्पताल प्रबंधन द्वारा उनकी संख्या नियंत्रित कर उन्हें निर्धारित स्थान पर व्यवस्थित किया जाएगा कि मरीज को आवश्यक चिकित्सा सुविधा मिलती रहे और अन्य मरीज प्रभावित न हों।

पुलिस बल की उपस्थिति / तैनाती इस प्रकार सुनिश्चित की जाएगी कि Emergency/Ambulance Passage, Doctors/Nurses एवं अन्य चिकित्सा कर्मी / अस्पताल कर्मी की कार्यप्रणाली तथा मरीजों के आवागमन एवं उपचार में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।