क्राइस्ट यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की 27 अगस्त को बेंगलुरु के क्राइस्ट यूनिवर्सिटी कार्यक्रम में युवाओं, उद्यमिता, कृषि, रोजगार, नवाचार और समावेशी विकास पर विचार साझा करेंगी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड की कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की 27 अगस्त को क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। विश्वविद्यालय के एलुमनी रिलेशन सेल की ओर से आयोजित कार्यक्रम का विषय “From Education to Impact: Youth, Leadership, Entrepreneurship and Inclusive Growth” है। इस अवसर पर शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता, कृषि, नवाचार, युवा नेतृत्व एवं समावेशी विकास जैसे विषयों पर पैनल चर्चा आयोजित की जाएगी।

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए युवाओं की भूमिका, उद्यमिता, कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था में उभरते अवसरों तथा सार्वजनिक जीवन में युवा नेतृत्व की संभावनाओं पर अपने विचार साझा करेंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा को रोजगार तक सीमित न रखते हुए समाज और देश के विकास में सार्थक योगदान के लिए प्रेरित करना है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।