

मुंबई : एयर इंडिया ने भूटान की सार्वजनिक विमानन कंपनी ड्रुकएयर-रॉयल भूटान एयरलाइंस के साथ बुधवार को ‘इंटरलाइन’ साझेदारी की। इसके तहत दोनों एयरलाइन एक-दूसरे के नेटवर्क पर यात्रियों को सुगम यात्रा की सुविधा देंगी और दोनों दक्षिण एशियाई पड़ोसी देशों के बीच संपर्क मजबूत होगा।





टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने कहा कि इस साझेदारी के साथ वह अब अपने या साझेदारों के नेटवर्क के जरिये सार्क क्षेत्र के लगभग सभी देशों के लिए सुगम संपर्क उपलब्ध कराती है।
