भाजपा CBI जांच के लिए हर लड़ाई लड़ेगी और झारखंड के युवाओं को हक़ और न्याय दिलाकर रहेगी : बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने सीडीपीओ भर्ती मामले में सीबीआई जांच की मांग तेज की, सीआईडी पर जांच सीमित रखने का आरोप लगाते हुए कई नेताओं और अधिकारियों से पूछताछ की मांग की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि भाजपा CBI जांच के लिए हर लड़ाई लड़ेगी और झारखंड के युवाओं को हक़ और न्याय दिलाकर रहेगी। उन्होंने गुरुवार को कहा कि क्या अजिता भट्टाचार्य इतनी ताक़तवर और भ्रष्ट थीं कि सीडीपीओ पद पर सामान्य वर्ग की सीटें बगैर किसी राजनीतिक संरक्षण के बेच दी? उनके पीए के माध्यम से वसूले गए पैसे आखिर कहां निवेश किए गए और किन लोगों के जरिए निवेश किए गए? क्या मुख्यमंत्री इन पूरे घटनाक्रम से अनजान थे? अगर मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी थी, तो वे इतने दिनों से चुप क्यों हैं?

उन्होंने कहा कि सीआइडी जानबूझकर जांच का दायरा सीमित रख रही है। इतने खुलासों के बाद भी अब तक अजिता भट्टाचार्य की गिरफ्तारी नहीं हुई, मुख्यमंत्री के करीबी मित्र विनोद सिंह से पूछताछ नहीं हुई, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से पूछताछ नहीं हुई, संदिग्ध झामुमो नेताओं से भी पूछताछ नहीं हुई। जब तक जांच इन सभी कड़ियों तक नहीं पहुंचेगी, तब तक पूरे मामले की सच्चाई सामने नहीं आ सकती। सीआइडी के एडीजी मनोज कौशिक स्वयं इंटरव्यू पैनल में शामिल रहे हैं, ऐसे में सीआइडी से निष्पक्ष जांच की अपेक्षा नहीं की जा सकती।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।