रांची की छात्राओं ने डीसी मंजूनाथ भजन्त्री को बांधी राखी, मिला आत्मीय आशीर्वाद और स्टेशनरी का उपहार

रांची की सरकारी स्कूल की छात्राओं ने DC मंजूनाथ भजन्त्री को हैंडमेड राखी बांधी। DC ने आशीर्वाद देकर स्टेशनरी किट भेंट की और पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : समाहरणालय ब्लॉक-ए के प्रांगण में गुरुवार को गवर्नमेंट मिडिल स्कूल नवीन आरक्षी, रांची-1 की छात्राओं ने डीसी मंजूनाथ भजन्त्री को हैंड मेड राखी बांधकर रक्षाबंधन के पावन पर्व को प्रशासनिक परिसर में भी जीवंत बना दिया।

डीसी ने भी आत्मीयता से छात्राओं की राखी बांधवाई। उन्होंने बच्ची से व्यक्तिगत रूप से बातचीत करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। डीसी ने छात्राओं को अच्छी तरह से पढ़ाई करने का आग्रह किया और कहा कि शिक्षा ही उनके जीवन को सशक्त बनाने का सबसे बड़ा माध्यम है।

इस मौके पर डीसी ने छात्राओं को उपहार स्वरूप पढ़ाई के लिए स्टेशनरी किट भेंट की। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन की ओर से सभी सरकारी स्कूलों में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि हर बच्चा बिना किसी बाधा के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सके।

छात्राओं ने समाहरणालय में कार्यरत जिला स्तरीय पदाधिकारियों को भी राखी बांधी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।