

रांची : रक्षाबंधन के मौके पर अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए रांची के होटवार जेल के बाहर शुक्रवार को बहनों की भारी भीड़ उमड़ी पड़ी। बहनें अलग-अलग इलाकों से राखी लेकर होटवार जेल पहुंचीं हैं।हाथों में राखी और आंखों में भाई से मिलने की आस उनकी चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है। जेल में बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनों के लिए जेल प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है।





