छत्तीसगढ़ : बिलासपुर में लैंडिंग के दौरान अलायंस एयर के विमान का टायर फटा, सभी 41 लोग सुरक्षित

बिलासपुर एयरपोर्ट पर दिल्ली से पहुंची अलायंस एयर की फ्लाइट का लैंडिंग के दौरान टायर फट गया। विमान में सवार 37 यात्रियों समेत 41 लोग सुरक्षित रहे।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बिलासपुर: दिल्ली से बिलासपुर आ रहे एक विमान का टायर शुक्रवार को बिलासपुर हवाईअड्डे पर उतरने समय फट गया। हालांकि, विमान में सवार सभी 41 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना पूर्वाह्न करीब 11 बजे विमान के हवाई अड्डे पर उतरते समय हुई। उन्होंने बताया कि अलायंस एयर के इस विमान (उड़ान संख्या 9आई613)में घटना के समय 37 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।