असम में तीन तस्कर तीन करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हेरोइन के साथ पकड़े गये

असम के गुवाहाटी में एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 379 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी कीमत तीन करोड़ रुपये से अधिक है।

News Aroma
0 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुवाहाटी: असम के गुवाहाटी में तीन लोगों को तीन करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी।
शर्मा ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने यहां बेहारबारी इलाके में एक गाड़ी से तीन संदिग्ध तस्करों को पकड़ा और उनके पास से 379 ग्राम हेरोइन बरामद की।

Share This Article