रांची में 89.32 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार, 5 लाख रुपये है कीमत

रांची पुलिस ने जुमार पुल के पास 89.32 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक जब्त नशीले पदार्थ की कीमत करीब पांच लाख रुपये है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को 89.32 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित बाजार कीमत करीब 5 लाख रुपये है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि बिहार की ओर से एक महिला भारी मात्रा में ब्राउन शुगर लेकर रांची पहुंचने वाली है। सूचना के आधार पर सदर डीएसपी के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।

16 अगस्त को जुमार पुल बस स्टैंड के पास पुलिस टीम ने एक महिला को ऑटो में बैठे देखा। पुलिस को देखकर महिला भागने का प्रयास करने लगी, लेकिन महिला चौकीदार की मदद से उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में महिला की पहचान मुन्नी देवी, पति बाबला राम, निवासी देवी मंडप के पास, कोकर बाजार, जतराटांड़, रांची के रूप में हुई।

पुलिस के मुताबिक, महिला की तलाशी लेने पर उसके बैग से प्लास्टिक पाउच में 89.32 ग्राम ब्राउन शुगर, एक कीपैड मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में महिला ने रांची के अलग-अलग चौक-चौराहों पर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने की बात बताई है।

मामले में सदर (मेसरा) थाना कांड संख्या 384/26 दर्ज कर NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ सदर थाना में दो मामले दर्ज हैं।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।