पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर उठाए सवाल, कहा- अस्पताल परिसर में स्वच्छता को लेकर इतनी लापरवाही क्यों?

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि कई तस्वीरें हैं जो जमशेदपुर के MGM अस्पताल की बदहाल व्यवस्था की हकीकत बयां कर रही है। अस्पताल परिसर के बाहर फैली गंदगी न सिर्फ स्वच्छता व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है, बल्कि मरीजों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बन सकती है। ऐसी अस्वच्छता से संक्रमण फैलने का जोखिम बढ़ सकता है। आखिर अस्पताल परिसर में स्वच्छता को लेकर इतनी लापरवाही क्यों?

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।