

हजारीबाग (झारखंड) : झारखंड के हजारीबाग जिले में पुलिस के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद तीन हथियारबंद तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पेट में गोली लगी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।





पुलिस ने बताया कि पकड़े गये लोगों में से दो बिहार के गयाजी जिले के रहने वाले हैं और पुलिस ने उनके पास से अफीम बरामद की है। गोली लगने से घायल तस्कर (अजय कुमार सिंह) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची भेज दिया गया है।
