अभय सिंह ने मलेशिया में जीता 13वां पीएसए टूर खिताब

भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ी अभय सिंह ने मलेशिया में तुआंकू मुह़रिज ट्रॉफी जीतकर 13वां पीएसए टूर खिताब अपने नाम किया। फाइनल में हेनरी लेउंग को पांच गेम में हराया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: शीर्ष वरीयता प्राप्त अभय सिंह ने रविवार को फाइनल में हांगकांग के तीसरी वरीयता प्राप्त हेनरी लेउंग को पांच गेम में हराकर मलेशिया में 15,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि के तुआंकू मुह़रिज ट्रॉफी स्क्वाश टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।

विश्व रैंकिंग में 24वें स्थान पर काबिज अभय सिंह ने 59वें नंबर के हेनरी लेउंग को 11-7, 6-11, 3-11, 11-5, 12-10 से मात दी। इसके साथ ही उन्होंने 18 फाइनल में अपना 13वां पीएसए टूर खिताब हासिल किया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।