

रांची : रांची नगर निगम द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवाकाल से जुड़े लाभों के समयबद्ध निस्तारण के तहत सोमवार को दो सेवानिवृत्त कर्मियों को बकाया राशि का भुगतान किया गया। नगर आयुक्त के निर्देश पर निगम से सेवानिवृत्त रामू उरांव और जुलाई 2026 में सेवानिवृत्त हुईं जितनी ओराई को नियमानुसार लीव एनकैशमेंट, भविष्य निधि (पीएफ) और ग्रेच्युटी की राशि का भुगतान कर दिया गया है।





इसके साथ ही दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों के पेंशन निर्धारण (पेंशन फिक्सेशन) की प्रक्रिया जल्द पूरा करने के लिए संबंधित शाखा को निर्देश जारी किए गए हैं। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सेवानिवृत्त कर्मियों के हितों और कल्याण को प्राथमिकता दी जा रही है। नियमानुसार देय पेंशन और अन्य सेवानिवृत्ति लाभों की प्रक्रिया को तय प्रावधानों के तहत समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए संबंधित विभागों को लगातार आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।
