झारखंड में 38 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें नई कीमत

झारखंड में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, रांची में पेट्रोल 105.64 और डीजल 100.87 रुपये लीटर हुआ। एक्स्ट्रा प्रीमियम और एक्स्ट्रा ग्रीन भी महंगे हुए हैं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। दोनों ईंधनों के दाम में 38 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। राजधानी रांची में अब पेट्रोल 105.64 रुपये और डीजल 100.87 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलेगा। नई कीमतें आज 3 सितंबर की सुबह से लागू हो गई हैं।

कीमतों में इस बढ़ोतरी की जानकारी झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता प्रमोद कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि तेल कंपनियों की ओर से ईंधन की कीमत बढ़ाए जाने की जानकारी दी गई थी, जिसके बाद नए दाम लागू किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, झारखंड में अब पेट्रोल के कई प्रकार की बिक्री हो रही है। एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल की कीमत बढ़कर 114.55 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं एक्स्ट्रा ग्रीन के लिए अब 106.37 रुपये प्रति लीटर चुकाने होंगे। इससे पहले एक्स्ट्रा प्रीमियम की कीमत 114.17 रुपये और एक्स्ट्रा ग्रीन की कीमत 105.99 रुपये प्रति लीटर थी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।