

रांची : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा इन दिनों लेह-लद्दाख के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने गुरुवार को विश्वप्रसिद्ध पैंगोंग झील की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता को निहारा और प्रकृति के अनुपम सौंदर्य का आनंद लिया। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने कहा कि नीले आसमान के नीचे दूर तक फैली पैंगोंग झील और चारों ओर की भव्य पर्वत श्रृंखलाएं मन को मंत्रमुग्ध कर देने वाली हैं। लद्दाख की यह प्राकृतिक धरोहर सचमुच अविस्मरणीय है।
पैंगोंग झील की शांति, लद्दाख की सुंदरता और प्रकृति का अद्भुत अनुभव—हमेशा स्मरणीय रहेगा।





