कवरेज के दौरान दिल्ली पुलिस ने दो महिला पत्रकारों को ‘पीटा’

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि ‘समाचार कवरेज’ को लेकर दक्षिण दिल्ली में पुलिस कर्मियों ने उन्हें हिरासत में लिया और पीटा।

उन्होंने बताया कि वे चिकित्सकीय जांच कराने और उनकी एमएलसी (मेडिको-लीगल केस) रिपोर्ट प्राप्त करने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जा रहे हैं।

आरोपों पर दिल्ली पुलिस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इस बीच, आम आदमी पार्टी (आप) ने इस घटना को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार पर हमला बोला। ‘आप’ नेता सौरभ भारद्वाज ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सवाल पूछने पर दो महिला पत्रकारों को दिल्ली पुलिस ने बहुत बेरहमी से पीटा है। महिला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शर्म आनी चाहिए।”

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।