उत्तराखंड : प्रोफेसर सतपाल बिष्ट को कुमाऊं विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देहरादून : प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को उत्तराखंड के नैनीताल स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया। एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी। लोकभवन द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, उत्तराखंड के राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने प्रो. बिष्ट को कुमाऊं विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया।
प्रो. बिष्ट को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिए कुलपति नियुक्त किया गया है।

शिक्षण और शोध कार्यों में 30 वर्ष से अधिक का अनुभव रखने वाले प्रो. बिष्ट वर्तमान में अल्मोड़ा स्थित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति के पद पर कार्यरत हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।